
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक युवक से तीस हजार रूपए कीमती दो किलो गांजा जप्त किया है जो कि बेचने की फिराक मे घूम रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल मंगलवार मुखविर की सूचना पर खुरई रोड पर पाण्डव राणा पिता वृंदावन राणा उम्र 27 साल नि० टेभापदर पीतामहुल थाना सुबल्या जिला सुबरनापुर उडीसा के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा 02.099 किलो ग्राम कीमती 30000 रूपये बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। उक्त आरोपी ट्रेन के रास्ते से होते हुये गांजा लाकर सागर में अवैध रूप से विक्रय करने की फिराक में था।
