बेराजगारों की नौकरी लगाने के नाम पर ऐंठे 21.74 लाख

जबलपुर: बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिर जालसाज ने छह युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे कुल 21 लाख 74 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीडि़तों की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है ।पुलिस के मुताबिक अरविंद सेन (34), निवासी चंद्रमोहन नगर रांझी ने बताया कि प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने उनसे प्राइवेट नौकरी लगवाने के नाम पर 4,12,000 लिए थे।

अरविंद को बाद में पता चला कि आरोपी ने उनके जैसे पांच अन्य युवाओं को भी अच्छी नौकरी का लालच देकर अपनी ठगी का शिकार बनाया है। यह पूरा लेनदेन 4 जुलाई 2024 से अलग-अलग किस्तों में शुरू हुआ था। पीडि़तों के अनुसार, उन्होंने आरोपी प्रदीप श्रीवास्तव को ऑनलाइन के साथ-साथ कैश भी दिया था। यह नगद लेनदेन कृष्णा कुमार गौड़ और वृंदा बेन के सामने हुआ था। पैसे लेने के बाद जब भी पीडि़त नौकरी के संबंध में बात करते, तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।
इन्हें लगाया चूना
जालसाजा ने अरविंद सेन से 4,12,000 रूपए, निहाल आर्मो से 4,12,000 रूपए, अनिल कुमार सेन से 4,12,500 रूपए, बलराम साहू से 3,75,000 रूपए, रूपेश सेन से 3,62,500 रूपए, चेतन बेन से 2,00,000 रूपए, कुल 21,74,000 रूपए ऐंठे ।
चालाकी दिखा थमाए चेक, युवाओं को मिला धोखा
जब युवाओं को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है और आरोपी कोई नौकरी नहीं लगवा सकता, तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगना शुरू किया। खुद को फंसता देख आरोपी प्रदीप ने चालाकी दिखाई। उसने पीडि़तों का विश्वास जीतने के लिए उन्हें थोड़ी-बहुत रकम वापस की और बाकी पैसों के बदले साल 2025 के बैंक चेक थमा दिए। चेक मिलने के कारण पीडि़त झांसे में आ गए और उन्होंने इंतजार किया, लेकिन अंत में उन्हें सिर्फ धोखा ही मिला। विश्वासघात और आर्थिक नुकसान झेलने के बाद, सभी पीडि़तों ने एकजुट होकर विजय नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया ।

Next Post

युवक से लूट, पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर, कांग्रेस ने घेरा एस पी ऑफिस

Fri Jun 5 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत गढ़ा स्टेशन के पास युवक के साथ हुई लूट मामले में एफआईआर नहीं होने पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसी पुलिस अधीक्षक अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन […]

You May Like