अमेरिका ने ईरान युद्ध से ईंधन बाजार प्रभावित होने पर यूरोप से डीजल के लिए मांगी मदद

मास्को, 02 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट ने यूरोपीय देशों से अतिरिक्त ईंधन आपूर्ति उपलब्ध कराने का आह्वान किया है क्योंकि अमेरिका वैश्विक डीजल की कमी और किसानों, ट्रक चालकों तथा व्यवसायों पर बढ़ते दबाव से जूझ रहा है।

श्री बेसेंट ने एक्स पर लिखा, ” पूरी दुनिया में डीज़ल की कमी का बोझ सिर्फ़ अमेरिकी किसानों, ट्रक चालकों और कारोबारियों पर नहीं पड़ना चाहिए। अमेरिका अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सहयोगी भी अपने वादों को पूरा करने के लिए कदम उठाएंगे।”
श्री बेसेंट की यह अपील ऐसे समय में आई है जब ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका और इज़रायल की लड़ाई से उर्जा बाजार में उथल-पुथल जारी है और ईंधन की आपूर्ति पर दबाव बढ़ रहा है।

.....

Next Post

महंगे हो सकते हैं चीन से आयात होने वाले मोबाइल कवर, एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की सिफारिश

Fri Oct 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) चीन से आयात होने वाले सस्ते मोबाइल कवर आने वाले समय में महंगे हो सकते हैं। घरेलू उद्योगों से मिली शिकायत की जांच के बाद चीन से आयातित मोबाइल कवर पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की गई है। मोबाइल कवर बनाने वाली भारतीय […]

You May Like