चोरियों का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, 2.30 लाख का माल बरामद

नैनपुर। थाना नैनपुर पुलिस ने बीते एक माह में हुई छह मंदिर चोरियों का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान एवं औजार सहित लगभग 2 लाख 30 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नैनपुर बलदेव सिंह मुजाल्दा और चौकी प्रभारी पिंडरई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पूछताछ और सुरागतलाशी के आधार पर ग्राम सर्रई, थाना केवलारी (जिला सिवनी) निवासी रामकृपाल उर्फ बहुआ पटेल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने नैनपुर बड़ी खैरमाई मंदिर, श्रीराम मंदिर, कान्हा धाम जामगांव सहित सिवनी और नरसिंहपुर जिले के मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी से 09 चांदी के मुकुट, 01 सोने का लॉकेट, 01 चांदी का छत्र, 02 चांदी की पत्तियां, 01 शंख, औजार और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। कुल बरामदगी की कीमत 2.30 लाख रुपये आंकी गई है।

चोरी का खुलासा करने में थाना नैनपुर और थाना धूमा की संयुक्त टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

हरतालिका तीज व्रत: आज एक या दो नहीं पांच अद्भुत संयोगों का निर्माण

Tue Aug 26 , 2025
रायसेन। हरतालिका तीज पर मंगलवार को विशेषतौर पर विवाहित महिलाएं अपने पति की सेहत, लबी उम्र और समृद्धि की प्रार्थना के साथ व्रत रखा। कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना लेकर व्रत किया।घर -घर प्रकृति की हरियाली वाली हरित बेलपत्रों, लताओं, सुगन्धित फूलों से सुसज्जित फुलहरा बंधेंगे।हरतालिका तीज या तीजा के […]

You May Like