इंदौर स्टेशन की डॉरमेट्री में फिर खटमल

इंदौर: स्वच्छता में देश में नम्बर एक माने जाने वाले इंदौर शहर में रेलवे की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों में है. इंदौर रेलवे स्टेशन की डॉरमेट्री में ठहरे एक यात्री को बिस्तर पर खटमल मिले, जिसके बाद उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई. हैरानी की बात यह है कि इसी डॉरमेट्री में नवंबर माह में भी खटमलों की शिकायत सामने आ चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था नहीं सुधरी.
सोमवार को डॉरमेट्री में ठहरे यात्री दीप कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर खटमलों का वीडियो पोस्ट किया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए नाराजगी जाहिर की. वीडियो में बिस्तर पर रेंगते खटमल साफ नजर आ रहे हैं. पोस्ट के वायरल होते ही रेलवे महकमे में हलचल मच गई और वरिष्ठ अधिकारियों ने आनन फानन में यात्री से संपर्क किया.

हालांकि यात्रियों का कहना है कि जब पहले भी इसी तरह की शिकायतें हो चुकी थीं, तब समय रहते ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए. इससे यात्रियों की सुविधा और रेलवे की कार्यप्रणाली दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले पर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने रेलवे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं देश और शहर की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं. उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई कर डॉरमेट्री की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है

Next Post

साफ पानी उपलब्ध करना नपा की अहम जिम्मेदारी

Thu Jan 22 , 2026
सीहोर। पेयजल से जुड़ी शिकायतों और जल सुनवाई व्यवस्था को अधिकारी पूरी गंभीरता से लें. शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच हो और यदि कहीं पानी दूषित पाया जाए तो तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. उन्होंने दो टूक कहा कि […]

You May Like