धरना दे रहे संविदा कर्मचारियों ने पक्षियों के लिए टांगे सकोरे

भोपाल। धरने पर बैठे कुक्कुट बिकास निगम के संविदा कर्मचारियों ने पक्षियों के लिए पेड़ो पर सकोरे बांधकर दाना पानी की व्यवस्था की. कर्मचारियों ने पक्षियों के लिए काम करते हुए सकारात्मक आंदोलन किया. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने इस मौके पर कहा कि 22 जूलाई 2023 की संविदा नीति के तहत वेतन भत्ते देने का अनुमोदन संचालक मंडल की बैठक में होने के बाद भी अभी तक नही दिया है. फाइलें बार-बार छोटी छोटी सी बात के मार्गदर्शन देने के लिए वल्लभ भवन भेजी जा रही. जिसके कारण अभी तक संविदा कर्मचारियों के आदेश नहीं हो पाए है ओर संविदा कर्मचारी पिछले 20 दिन से हड़ताल पर है।

Next Post

60 फीट रोड से 200 से अधिक दुकानों एवं मकानों के हटे अतिक्रमण

Tue Apr 22 , 2025
इंदौर:नगर निगम ने सड़क किनारे तथा फुटपाथ पर सामान रखकर अवैध रूप से व्यापार करने वाले, ओटले, टीन शेड, दीवारें, आदि निर्माण कर अतिक्रमण करने वाले कुल 200 से अधिक दुकानों एवं मकानों के अतिक्रमणों को हटाया . इस कार्रवाई में नगर निगम की 5 रिमूवल टीमों एवं 5 जेसीबी […]

You May Like