ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की अमेरिका को धमकी, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के काफिले का ‘इंतजार

तेहरान, 07 मार्च (वार्ता) ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने अमेरिकी नौसेना को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि वे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य जलमार्ग से जहाजों को एस्कॉर्ट करने वाले अमेरिकी बलों का ‘इंतजार’ कर रहे हैं।

आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने शनिवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उनका बल अमेरिकी नौसेना की किसी भी उपस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। यह बयान अमेरिकी ऊर्जा सचिव की उस घोषणा के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा घेरा प्रदान करने की तैयारी कर रही है।

फॉर्स समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी प्रवक्ता नैनी ने अमेरिकियों को कोई भी निर्णय लेने से पहले 1987 की उस घटना की याद दिलायी, जब ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की बिछाई गई सुरंगों के कारण अमेरिकी सुपरटैंकर ‘ब्रिजटन’ में आग लग गयी थी।

ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रवक्ता ने हाल ही में तेल टैंकरों को निशाना बनाये जाने की घटनाओं का हवाला देते हुए अमेरिका को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गौरतलब है कि ब्रिजटन टैंकर पर उस समय हमला हुआ था, जब अमेरिकी नौसेना उसे फारस की खाड़ी के माध्यम से सुरक्षा प्रदान कर रही थी।

 

 

 

Next Post

सऊदी अरब पर मिसाइल, ड्रोन हमले, प्रिस खालिद ने ईरान को दी ‘गलतफहमी’ से बचने की चेतावनी

Sat Mar 7 , 2026
रियाद, 07 मार्च (वार्ता) सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने देश के सैन्य ठिकानों और तेल केंद्रों पर हुए सिलसिलेवार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद ईरान को ‘गलतफहमी और गलत आकलन’ से बचने की कड़ी चेतावनी दी है। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बयान […]

You May Like

मनोरंजन