ग्वालियर: नगर परिषद मोहना में अध्यक्ष राधा कृष्ण राधा की कार्यशैली को लेकर विवाद हो गया है। एक नया मामला सामने आया है जिसमें उन्होंने बीजेपी के 8 पार्षदों को खुलेआम धमकी दी “मेरी नहीं सुनोगे तो मैं तुमको जेल करवा दूंगा।”
यह बयान नगर परिषद की बिल्डिंग को तोड़कर उसका मटेरियल अपनी फेक्ट्री पर रखवाने एवं पार्षदों द्वारा हिसाब मांगने के दौरान आया, जब कुछ पार्षदों ने कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अध्यक्ष ने गुस्से में आकर धमकी दी और पार्षदों को चुप रहने को कहा। इस घटना के बाद कई पार्षदों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को डराना अस्वीकार्य है।
इनका कहना है
हमारे द्वारा जांच कराई गई थी। तहसीलदार और एसडीएम के द्वारा जांच की गई जिससे बौखलाकर नगर परिषद अध्यक्ष हमारे साथ विवाद करने लगे और हमें जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।
*बृजेश अग्रवाल पार्षद पति
