केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने दिव्यांग कृत्रिम उपकरण केंद्र एलिम्को का किया निरीक्षण

टीकमगढ़। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने दिव्यांग कृत्रिम उपकरण केंद्र फैक्ट्री का निरीक्षण किया। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने पहाड़ी खुर्द के अंदर निर्मित हो रही वृहद दिव्यांग कृतिम उपकरण केंद्र एलिम्को का निरीक्षण किया, उन्होंने ऑफिस प्रोजेक्ट पर नक्शा देखकर पूरे निर्माणाधीन केंद्र में धूमें तथा संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्य योजना के निर्देश दिए। साथ में वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, प्रफुल्ल द्विवेदी,करन सिंह व रिषी यादव सहित संबंधित कर्मचारी गण उपस्थित रहे। डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह दिव्यांग कृत्रिम उपकरण केंद्र एलिम्को के कार्य योजना ,जो टीकमगढ़ में चल रही है उसका आज संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया, उन्हें जल्द कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। इस दिव्यांग कृत्रिम उपकरण केंद्र से दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम उपकरण बनाए जाएंगे जो उनके रोजमर्रा की दैनिक जीवन में सुख से जीवन व्यतीत करने के लिए सहायक रहेंगे। अगर विध्न डालने वालों ने हस्तक्षेप न किया होता तो शायद इसका कार्य जल्दी पूरा होकर जिले को लाभ मिल रहा होता। इसका कार्य पूर्ण होने पर दिव्यांगजनों के लाभ के साथ-साथ केंद्र से युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। क्षेत्र के लिए यह बड़ी सौगात लेकर आएगा। जहां एक उद्योग के रूप में यह विकसित होगा और स्थानीय क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा, दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम अंग एक वरदान स्वरुप होता है जो उनके जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आता है और जीने की राह को सुखमय व सरल बनाता है।

Next Post

निरंजनपुर में महिला की हत्या, किचन में खून से लथपथ मिला शव

Thu Dec 25 , 2025
इंदौर. निरंजनपुर इलाके में देर रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया, जिसकी जांच में हत्या की पुष्टि हुई है. महिला अपने ही घर के किचन में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई थी. सिर पर भारी वार के निशान मिले हैं, जबकि […]

You May Like