
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत सूने मकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से चुराई हुई सोने की बाली एवं इलेक्ट्रानिक सामान कीमती 1 लाख 15 हजार रूपये का जप्त किया गया। पकडा गया आरोपी सुदर्शन शिवलानी अपराधी प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्ध पूर्व से मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि के 7 प्रकरण पंजीबद्ध है।
