नयी दिल्ली 18 जून (वार्ता) कांग्रेस ने ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार पर लूट – खसोट का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि जनता के साथ विश्वासघात किया जा रहा है।
ओडिशा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास, पार्टी विधायक दल के नेता राम चंद्र कदम और राज्य से सांसद सप्तगिरि उलाका एवं प्रदेश प्रभारी यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ओडिशा के लोग राज्य और केंद्र सरकार से उम्मीद मदद की उम्मीद कर रहे हैं। राज्य की भाजपा सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है और लोगों को चुनाव से पहले 21 वादों को पूरा करने की आशा है।
कांग्रेस नेताओं ने भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया था लेकिन सरकार के मंत्री स्वयं भ्रष्टाचार में शामिल हो गए हैं। इसी तरह से भाजपा ने किसानों से किये वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने धान खरीद में 2000 करोड रुपए के घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि खरीद के राज्य सरकार ने उचित व्यवस्था नहीं की है। राज्य में धान प्रसंस्करण उद्योग लगाने का वादा भी अधूरा है।
राज्य के कुछ हिस्सों में महामारी फैलने का अंदेशा व्यक्त करते हुए श्री दास ने कहा कि डायरिया, हैजा जैसी बीमारी विकराल रूप धारण कर रही हैं। राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
