भिंड: देश के न्यायिक इतिहास में यह पहली बार देखने को मिला है कि किसी मंत्री के विरुद्ध उच्च न्यायालय ने स्वयं संज्ञान लेते हुए गंभीर आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश सीधे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को दिए हैं। यह बात उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कही।
उन्होंने कहा कि न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि विजय शाह की टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि किसी मंत्री द्वारा सार्वजनिक जीवन में उपयोग की गई भाषा के गिरते स्तर को भी दर्शाती है।
यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से मेरा यह कहना है कि यह कोई दलगत विषय नहीं है। मैं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में इस मुद्दे पर स्पष्ट और साहसिक विरोध दर्ज किया।
