शिलांग सांसद डॉ. रिकी एजे सिंगकों का निधन, फुटबॉल खेलते समय अचानक बिगड़ी थी तबीयत

शिलांग। मेघालय की राजनीति के लिए गुरुवार की शाम बेहद दुखद रही। शिलांग से सांसद और डॉ रिकी एजे सिंगकों का गुरुवार रात निधन हो गया। वे शहर के डॉ एच जी रॉबर्ट्स अस्पताल में भर्ती थे।

जानकारी के अनुसार, डॉ. सिंगकों मावलाई मावियोंग क्षेत्र में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी वे अचानक मैदान पर गिर पड़े। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. सिंगकों वीपीपी से सांसद थे। पार्टी नेतृत्व ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनके असामयिक निधन की खबर से राज्य की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही उप मुख्यमंत्री प्रेस्टन त्यानसांग, वीपीपी अध्यक्ष आर्डेंट मिलर सहित कई विधायक और राजनीतिक नेता अस्पताल पहुंचे। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

डॉ. सिंगकों को एक सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़े जनप्रतिनिधि के रूप में जाना जाता था। उनके आकस्मिक निधन से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है।

Next Post

सुमित नागल राउंड 2 में बाहर, डबल्स टॉप सीड बंथिया/डोंस्की क्वार्टर फाइनल में

Thu Feb 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 फरवरी (वार्ता) भारत के नंबर 1 पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी सुमित नागल गुरुवार को एटीपी दिल्ली ओपन 2026 के दूसरे राउंड में इटली के छठे सीड फेडेरिको सिना से हारकर बाहर हो गए। डबल्स ड्रॉ में, टॉप सीड सिद्धांत बंथिया(भारत) और अलेक्जेंडर डोंस्की (बुल्गारिया) क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। […]

You May Like