युवक को पीटने वाले दोनों आरक्षक सस्पेंड

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के दौरान लगी लाइन के दौरान उपजे विवाद के बाद युवक की पिटाई करने वाले दो आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।

घमापुर निवासी सोनू उर्फ गौरव कुमार महोलिया कल सुबह अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने रामपुर चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुँचा था। गौरव का आरोप है कि वे लाइन में लगा था उसका नंबर आगे था भीड़ एकदम से बैंक में घुसने लगी तो धक्का-मुक्की हो गई तभी ड्यूटी पर तैनात आरक्षक योगेन्द्र कुमार और तरूण मिश्रा ने ने बिना किसी कारण के उसे लाइन से बाहर धकेल दिया और गला पकड़ा इसके बाद उसे थप्पड़ मारे । इसके बाद पुलिस उसे जबरन रामपुर चौकी ले गई, जहाँ एक बंद कमरे में उसकी निर्दयता से आधे घंटे तक बेल्ट और डंडों से पिटाई की गई थी उसे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिना किसी कानूनी आधार के हिरासत में रखा गया था।

Next Post

बेकाबू डंपर खड़े ट्रक से टकराया, एक घायल

Sun Apr 19 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत नागा घाटी में जबलपुर-मंडला हाइवे में शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।जानकारी के अनुसार मंडला की ओर एक […]

You May Like