ससुर से विवाद में दामाद ने किया हमला, घायल अस्पताल पहुँचा

इंदौर:तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम माचला में देर रात पारिवारिक विवाद खूनी झगड़े में बदल गया. यहां दामाद ने अपने 70 वर्षीय ससुर पर पहले गालियां बकते हुए धक्का दिया, फिर दराते से हमला कर उन्हें घायल कर दिया.घटना ग्राम माचला स्थित सरकारी स्कूल के पास रहने वाले 70 वर्षीय राधेश्याम राठौर रात करीब 8 बजे घर पर थे.

तभी उनका 36 वर्षीय दामाद राजेन्द्र गोलापुरी वहां पहुंचा और पत्नी काजल के बारे में पूछताछ करने लगा. राधेश्याम ने बताया कि काजल घर पर नहीं है और चाहो तो अंदर देख लो. इसी बात पर राजेन्द्र भड़क गया और गालियां देने लगा. जब ससुर ने गालियां रोकने को कहा तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया.

इसके बाद वह घर से घास काटने का दराता ले आया और ससुर के सिर पर वार कर दिया. हमले में राधेश्याम घायल हो गए और उनके हाथ व सिर से खून निकलने लगा. परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. मामले में तेजाजी नगर पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र गोलापुरी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

12 घंटे में कीटनाशक के सेवन से 3 की मौत

Fri Oct 3 , 2025
बालाघाट: जिले में बीते 12 घंटे में कीटनाशक के सेवन से तीन लोगों की मौत हो गई। सभी को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की रास्ते में जान चली गई।अस्पताल चौकी पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर […]

You May Like