कुए में सियार गिरा वन विभाग की टीम नै किया रेस्क्यू सुरक्षित बहार निकाला

बाग : रेंज के अंतर्गत ग्राम लोंगसरी में बालक छात्रावास के पीछे टंकी के पास खेत में स्थित कुएं में रात्रि के समय एक सियार गिर गया था । सुबह होने पर खेत मालिक श्री लक्ष्मण एस्के(शिक्षक) ने देखा तो उसे कुछ ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकालने की नाक़ाम कोशिश की। सियार डर के कारण बेसिन में स्थित मोटर घर में घुस गया और फ़िर बाहर नहीं आया। दरिया दिल लक्ष्मण ने न केवल सियार को लगातार बाहर निकालने की कोशिश की साथ ही उसकी जान बचाने के लिए उसे भोजन भी दिया ।इस तरह 10 दिन बीत चुके थे। फ़िर उन्होंने अंत में वन विभाग को सूचना दी।

सूचना पर अमल करते हुए। रेस्क्यू टीम मौक़े पर पहुंची । रेस्क्यू टीम ने खटिया बांध कर कुएं में उतार कर । मोटर घर के सामने रखी और सियार को सुरक्षित खटिया में कुदवाने के लिए कोशिश करी मगर सियार अपनी जगह छोड़ने को तैयार नहीं था। तब रेस्क्यू दल ने सीधे बेसिन में स्थित मोटर चेम्बर में उतर कर फंदे की सहायता से सियार के पैर को फंसाया फिर उसे खिंच कर बाहर निकाला गया। फ़िर खटिया में दबा कर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे छोड़ दिया गया। सियार मुख्यतः मांसाहारी प्राणी है लेकिन अपनी जरूरत के हिसाब से शाकाहारी भोजन भी ग्रहण कर लेता हैं। वन्यप्राणी ऐक्ट 1972 के अनुसार इसे अनुसूची 2 में रखा गया है।

रेस्क्यु में ऑपरेशन में वनपाल सुनील बघेल वनपाल देवी सिंह चौगड , वनरक्षक विजयेंद्र पाल सिंह अजनारिया , भारत रावत , शरद सोलंकी , वन सेवक वेस्ता मंडलोई , बाल सिंह , विक्की और कंप्यूटर ऑपरेटर नवल चौहान का विशेष योगदान रहा

Next Post

संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Sun Aug 30 , 2026
सतना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से आरोग्यधाम चित्रकूट हेलीपैड पहुंचे।इसके बाद उन्होंने प्राचीन मुखार बिन्द के पास स्थित आश्रय स्थल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका कुशल-क्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को […]

You May Like