हैदराबाद, 18 अप्रैल (वार्ता) अभिषेक शर्मा (59) और हाइनरिक क्लासन (59) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नौ विकेट पर 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आज यहां चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़ कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। छठें ओवर में मुकेश चौधरी ने ट्रेविस हेड को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता दिलाई। ट्रेविस हेड ने 20 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 23 रन बनाये। इसी ओवर में चौधरी ने कप्तान इशान किशान को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। अनिकेत वर्मा (दो) और नीतीश कुमार रेड्डी (12) रन बनाकर आउट हुये। 18वें ओवर में हैदराबाद का छठा विकेट हाइनरिक क्लासन के रूप में गिरा। हाइनरिक क्लासन ने 39 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 59 रनों की पारी खेली।
शिवांग कुमार आठ गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुये। इसी ओवर में पारी की आखिरी गेंद पर लियम लिविंगस्टन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हुये। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 194 रनों का स्कोर खड़ा किया।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कम्बोज और जेमी ओवर्टन ने तीन-तीन विकेट लिये। मुकेश चौधरी को दो विकेट मिले। गुरजपनीत सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
