भिंड: भैंस निकालने नदी में उतरे युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ के रेस्क्यू ऑपरेशन में शव पानी से निकाल लिया गया है। गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण युवक की मौत हो गई।
भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में एक युवक की कुवारी नदी में डूबने से मौत हो गई। 35 वर्षीय इंद्रभान गुर्जर निवासी राजाराम का पुरा, तहसील गोरमी, भैंसों को निकालने के लिए नदी में उतरा था। गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वह पानी में डूब गया।
