टीव्ही विक्रय के नाम पर 2.90 लाख हड़पे

जबलपुर: केण्ट थाना अंतर्गत राजीव गांधी नगर निवासी एक दुकान संचालक को जालसाजों ने टीव्ही विक्रय करने के नाम पर 2 लाख 90 हजार रूपए की चपत लगा दी ।
पुलिस के मुताबिक सौरभ मुक्ता 36 वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर केण्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी गली नम्बर 6 में टीव्ही की दुकान है। वह एसबीआई ब्रांच कटंगा आरटीजीएस से भुगतान करने बैंक गया था.

उसने आरटीजीएस के माध्यम से एवर होम एप्लाईसेंस कम्पनी के डीसीबी बैंक शाखा सोनीपात हरियाणा में ऋषभ जौहार के खाता नम्बर में कुल 2 लाख 90 हजार रूपये ट्रांसफर किये एवं कम्पनी को ऋषभ जौहर के मोबाइल पर बात करके कि उसने खाते में 2 लाख 90 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिये है उसे अपना माल एलईडी टीव्ही ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जल्दी भिजवाने के लिये कहा जो ऋषभ जौहर ने उसे माल जल्दी भिजवाने का अश्वासन दिया। लेकिन माल नहीं मिला। ऋषभ जौहर और रूपेन्द्र श्रीवास्तव दोनों के द्वारा उसके साथ एलईडी टीव्ही विक्रय की जाने की प्रवंचना कर छल पूर्वक 2 लाख 90 हजार रूपये हड़प लिए ।

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की सीरिया से वतन वापसी, सिडनी में लैंडिंग के साथ सुरक्षा सख्त

Wed May 27 , 2026
19 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सीरिया से सिडनी और मेलबर्न लौट आए हैं। इनमें 7 महिलाएं और 12 बच्चे शामिल हैं। सरकार ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीरिया से लौटे IS नागरिक भारी सुरक्षा के बीच वापस अपने देश ऑस्ट्रेलिया आ गए हैं। इस पूरे समूह में महिलाओं […]

You May Like