गिरदौड़ा में अवैध रेत के स्टॉक पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

नीमच। अवैध रेत के खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनासा रोड स्थित गिरदौड़ा गांव में अवैध रूप से जमा किए गए बालू रेत के स्टॉक को जब्त किया।

जिला खनिज अधिकारी जगन सिंह भिड़े के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब 4 से 5 डंपर बालू रेत तथा 3 से 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए। जब्त किए गए वाहनों को खनिज विभाग के कार्यालय ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि विभाग की टीम द्वारा देर रात तक मौके पर कार्रवाई जारी रही। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

खनिज विभाग द्वारा जब्त रेत एवं वाहनों के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई को अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

मंदसौर के ऐराफ मेव ने वेस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Mon Sep 7 , 2026
मंदसौर। गोवा के यश शूटिंग हब में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित 13वीं वेस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में मंदसौर के युवा निशानेबाज ऐराफ मेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। ऐराफ ने 10 मीटर एयर राइफल के जूनियर एवं सीनियर मेन वर्ग में मध्य प्रदेश का […]

You May Like