डंपर-बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

उज्जैन। गुरुवार सुबह मक्सी रोड पर बाइक सवार दो युवकों को डम्पर से भिड़ंत हो गई । दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि शंकरपुर के समीप बाइक सवार दो युवकों को डम्पर ने टक्कर मार दी थी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डम्पर छोडक़र भाग निकला। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। तत्काल घायलों को चरक भवन उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां सामने आया कि एक युवक की मौत हो चुकी है। दूसरा गंभीर घायल है और बोल पाने की स्थिति में नहीं है। थाना प्रभारी रवींद्र कटारे ने बताया कि घायल और मृतक की पहचान के प्रयास किए गए। उनकी बाइक नंबर को ट्रेस करने के बाद सामने आया कि दुर्घटना में शामिल मृतक अमन पिता मुकेश चौहान निवासी पाटपाला और घायल संजू पिता राजेश राठौर निवासी पंवासा है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए थे मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है घायल की हालत ठीक होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। घटनास्थल से डंपर को जप्त कर लिया गया है चालक की तलाश जारी है।

Next Post

हिरासत में अनुबंध के बाद गाडिय़ों को ठिकाने लगाने वाला, 21 कारें बरामद 

Thu Mar 6 , 2025
उज्जैन। शासकीय विभागों में गाडिय़ां अटैच कराने का अनुबंध कर 30 गाडिय़ों को ठिकाने लगाने वाला पुलिस की हिरासत में आ गया। 21 कार बरामद की गई है। आरोपी ने सभी को गिरवी रख दिया था। गुरुवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है अन्य गाडिय़ों के […]

You May Like