भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशभर में सामान्य अवकाश घोषित करने की घोषणा की है। अब राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, शालाएँ और शासकीय संस्थान इस दिन बंद रहेंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अवकाश व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि अब तक गणेश चतुर्थी पर केवल स्थानीय अवकाश की व्यवस्था थी, जिसे घोषित करने का अधिकार जिला कलेक्टरों के पास होता था।
