बरगी हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा, सांसद‑विधायक को भेजा जाएगा पत्र

नारायणगंज। प्रस्तावित बरगी ओपन पम्प स्टोरेज हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पिंडरई ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने पुराने बरगी बांध विस्थापन का दर्द साझा करते हुए कहा कि आज भी हजारों परिवार आर्थिक संकट और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, जबकि सरकार उनकी आजीविका सुधारने की चिंता नहीं कर रही।बैठक में निर्णय लिया गया कि परियोजना के विरोध में क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और विधायक चेन सिंह को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही चिन्हित परियोजना क्षेत्र के किसानों से संपर्क कर संयुक्त बैठकें आयोजित की जाएंगी। ग्रामीणों ने कहा कि बीजाडांडी और नारायणगंज क्षेत्र के किसान पिछले पांच वर्षों से बरगी बांध से सिंचाई जल की मांग कर रहे हैं, जो अब तक पूरी नहीं हुई। इस मुद्दे से जुड़ी लिफ्ट सिंचाई संघर्ष समिति को भी इस आंदोलन में शामिल किया जाएगा।बैठक में तय हुआ कि शीघ्र ही एक बड़ी क्षेत्रीय सभा आयोजित कर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार सिरेन्टिका रिन्यूएबल्स इंडिया 21 प्रा. लि. ने 1000 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना के लिए टर्म ऑफ रेफरेंस (ToR) प्राप्त करने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत पर्यावरणीय प्रभाव, जमीन अधिग्रहण, लागत और जलाधार की स्थिति का विस्तृत अध्ययन आवश्यक है।

Next Post

हरपालपुर रेलवे स्टेशन को जल्द मिलेगी आधुनिक सुविधाएँ

Wed Oct 15 , 2025
हरपालपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हरपालपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से जारी है। करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे इस प्रोजेक्ट के तहत प्लेटफार्म नंबर 1 का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। यहां इंडिकेशन डिस्प्ले बोर्ड, कंप्यूटराइज्ड अनाउंसमेंट सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लग […]

You May Like