भोपाल में कल आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर किया जाएगा मॉक ड्रिल

भोपाल। भोपाल जिले में कल सिविल डिफेंस द्वारा एक विशेष मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

अभ्यास के दौरान सायरन बजना, आपातकालीन वाहनों की आवाजाही, खोज एवं बचाव गतिविधियां तथा अन्य आपदा प्रबंधन संबंधी कार्यवाही दिखाई दे सकती है। यह सभी गतिविधियां केवल प्रशिक्षण एवं तैयारी का हिस्सा हैं।

नागरिकों से आग्रह है कि वे पूरी तरह निश्चिंत रहें तथा किसी प्रकार की चिंता या भ्रम की स्थिति न बनने दें। यह एक पूर्व नियोजित अभ्यास है और इसका उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।

जिला प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील कि है एवं अभ्यास के दौरान प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित न करें।

Next Post

20 हजार बच्चों के शोर से गूंजा वानखेड़े, रिलायंस फाउंडेशन का ESA मैच बना खुशियों का मैदान

Mon May 25 , 2026
• पहली बार 100 दृष्टिबाधित बच्चे भी पहुंचे मुंबई इंडियंस का मैच देखने • 550 बसें, 92 हजार फूड बॉक्स और 2400 से ज्यादा वॉलंटियर्स जुटे • पिछले 16 वर्षों में रिलायंस फाउंडेशन 2.9 करोड़ से ज्यादा बच्चों तक पहुंचा   *मुंबई, 25 मई, 2026:* वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को […]

You May Like