राज्य कर्मचारी संघ एवं मजदूर संघ ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ग्वालियर जिले में ई अटेंडेंस न लगाने वाले शिक्षक कर्मचारियों का माह नवंबर 2025 का वेतन आहरण न करने एवं ई अटेंडेंस के विरोध में ज्ञापन सोपा। विधानसभा अध्यक्ष ने शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस बीच संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर एवं विद्यालयीन समस्त गतिविधियों में संलग्न रहने के बावजूद केवल एप से उपस्थिति के आधार पर
वेतन भुगतान पर लगाई गई रोक अन्यायपूर्ण है। इसे लेकर संयुक्त मोर्चा जिला ग्वालियर के तत्वाधान में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज रविवार को किया जा रहा है जिसमें समस्त शिक्षक,कर्मचारी संगठन सम्मिलित रहेंगे और आगामी रणनीति तय की जाएगी।

Next Post

कड़ाके की ठंड के बीच तापमान पहुंचा 7.8 डिग्री

Sun Nov 30 , 2025
रीवा: ठंड का असर धीरे-धीरे और बढ़ता जा रहा है, साथ ही तापमान में भी गिरावट आ रही है. एक माह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है.शुक्रवार को जहा न्यूनतम तापमान लुढक़ कर 6.8 डिग्री पहुंच गया था. वही शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 7.8 रहा, जबकि दिन […]

You May Like