जबलपुर: युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर युवती को भगाकर ले गया था। ढाई माह तक अपने साथ रखकर युवक ने दैहिक शोषण किया। गर्भवती होने के बाद युवक ने उसे अपने घर से भगा दिया। पीडित विगत चार दिनों से रिपोर्ट दर्ज करवाने के भडक रही है। पीड़ित ने थाने व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया। इसके बावजूद भी पीड़ित की एफआईआर दर्ज नही की गयी है।
पीड़ित ने बताया कि उसकी उम्र 25 साल है और वह इवेंट मैनेजमेंट में काम करती थी। इस दौरान उसका संपर्क अनुराग बारोलिया नामक युवक से हुआ और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गये। शादी का झांसा देकर वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट परिजनों के द्वारा 7 मई को गोहलपुर थाने में दर्ज करवाई थी। युवक ने उसे किराये के मकान में रखा और डराकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये,जिसके कारण वह गर्भवती हो गयी।
दो माह तक साथ में रखने के बाद युवक ने जातिगत रूप से अपमानित करते हुए उसे घर से निकाल लिया। युवक ने उसके रुपये व सामान भी अपने पास रख लिया। जिसके बाद वह घर लौट आई और विगत 27 जुलाई को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने दो बार गोहलपुर थाने गयी। पुलिसकर्मियों ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बावजूद भी थाने में उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है
