खेत में आग लगने से डेढ़ लाख की तूरी जल कर राख

भिण्ड: जिले के अटेर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खड़ेरी का छोटापुरा में आग लगने से एक खेत में रखी तूरी जल कर राख हो गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 287 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी ज्ञानसिंह भदौरिया उम्र 55 साल निवासी ग्राम खड़ेरी का छोटापुरा ने पुलिस को बताया कि आरोपी राकेश शर्मा निवासी ग्राम महुआ का पुरा ने अपने खेत में रखी तूरी में आग लगा दी, जिसकी लपटें फरियादी के खेत में पहुंच गईं और आग लने उसकी एक लाख 50 हजार रुपए कीमती तूरी जल कर राख हो गई।

Next Post

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का चौंकाने वाला खुलासा: विराट कोहली की वजह से शुरू किया क्रिकेट देखना, भारतीय दिग्गज को बताया अपना खास दोस्त: जल्द भारत आने का किया वादा

Wed Apr 22 , 2026
मैड्रिड | सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी और 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने क्रिकेट के प्रति अपने लगाव को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026 के दौरान एक साक्षात्कार में जोकोविच ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली की वजह से ही […]

You May Like

मनोरंजन