राशिफल-पंचांग : 29 दिसम्बर 2025

पंचांग 29 दिसम्बर 2025:-

रा.मि. 08 संवत् 2082 पौष शुक्ल दशमीं चन्द्रवासरे रात 3/27, अश्विनी नक्षत्रे रात 2/25, शिव योगे रात 1/35, तैतिल करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार मेष, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 29 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. जीवन आनन्ददायक रहेगा. अध्ययन के प्रति आकस्मिक यात्रा का योग है, आर्थिक संसाधनों में सामान्य सुधार होगा. पारिवारिक समस्याओं से कष्ट होगा. वर्ष के मध्य में राजनीति के क्षेत्र मेंपरिवर्तन हो सकता है. लाभप्रद समाचार मिलेगा.

——————————————————-

मेष और वृश्चिकराशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम के बाद आंशिक लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक संसाधनों मेंसुधार होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को यात्रा में यथेष्ठ सतर्कता बांछनीय. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनीति में मित्र द्वारा सहयोग प्राप्त होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है.

——————————————————-

आज का भविष्य- सोमवार 29 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, व्यवहारकुशल, कल्पनाप्रिय, दार्शनिक, हंसमुख, एवं मिलनसार होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, लेखन अध्ययन में रूचि रहेगी, माता पिता का भक्त होगा.

——————————————————-

मेष- आपके रूखे व्यवहार से घर में कलह पैदा हो सकती है, नई योजना लाभदायक रहेगी,आकस्मिक लाभ होगा, विशिष्टजनों से मेलजोल बढेगा.

वृषभ- नए काम की शुरूआत औरकानूनी मसले पर सबकी राय लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी, भाग्यवर्धक शुभ समाचार मिलेगा, मनोबल बना रहेगा.

मिथुन- धार्मिक कार्यो में खर्च की संभावना बनेगी, नए संपर्को का लाभ मिलेगा, आलस्य उदासीनता के कारण कामकाज में अरूचि रहेगी, दैनिक कार्यो पर ध्यान दें.

कर्क- भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, कार्यस्थल पर आपके काम की मिली जुली प्रतिक्रिया रहेगी, पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा, व्यवसाय अच्छा चलेगा.

सिंह- आप जिन पर भरोसा कर रहे हैं, वे आपका विरोध करेंगे, शुभ समाचार मिलेगा, मनोकामना की पूर्ति होगी, मन में हर्ष रहेगा.

कन्या- अपने काम को वरीयता से निपटाने का प्रयत्न करें, अन्यथा मुश्किल हो सकती है, मानसिक अस्थिता रहेगी, बने बनाये कार्यो में व्यवधान आ सकता है.

तुला- वैभव के सामान पर बड़े खर्च की संभावना है, साहसिक पराक्रम बढेगा, जमकर जायजाद के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, राजकीय सम्मान मिलेगा.

वृश्चिक- परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मे आसार हैं, विवादास्पद मामले सुलझा सकते हैं, रूके हुये कार्यो में सफलता प्राप्त होगी, राजकीय सम्मान मिलेगा.

धनु- दूसरों के मामले में दखल से बचें, अटके काम पूरा करने में मित्रों की मदद मिलेगी, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, प्रवास का योग है.

मकर- अधूरी योजना फिर शुरू करने का मन बनेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन, भ्रमण आमोद प्रमोद के अवसर मिलेंगे, उन्नति का योग है.

कुम्भ- मार्गदर्शन से अच्छी सफलता की संभावना है, परिवार आयोजन प्रसन्नता देंगे, जमकर जायजाद संबंधी विवाद हल होंगे, मित्रों का सहयोग रहेगा.

मीन- आपके सरल व्यवहार का लोग फायदा उठा सकते है, नई योजना बनेगी, नौकर चाकरों का सहयोग रहेगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.

——————————————————-

व्यापार भविष्य:

पौष शुक्ल दशमीं को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से सूत, कपास, गेहॅू, जौ, चना, चांवल, मक्का, सोना, चांदी, के भाव मे तेजी होगी, गुड़ खांड, ज्वार, बाजरा, धनियां, के भाव में मंदी होगी, जूट, पाट, बारदाना पूर्ववत् रहेंगे. भाग्यांक 5601 है.

——————————————————-

Next Post

भारत और ‘ग्लोबल एजुकेशन हब’

Mon Dec 29 , 2025
नीति आयोग द्वारा जारी उच्च शिक्षा पर ताज़ा रोड मैप केवल एक नीतिगत दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक शैक्षणिक पहचान को पुनर्गठित करने वाला दूरदर्शी प्रस्ताव है. लंबे समय से भारत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आउट बाउंड नेशन की तरह देखा जाता रहा है,जहां लाखों छात्र बेहतर अवसरों […]

You May Like