विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन: इंडिया-US ट्रेड डील से किसान होंगे प्रभावित

भोपाल: विधानसभा के छठे दिन आज कांग्रेस विधायक दल ने इंडिया-US ट्रेड डील के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायक गांधी प्रतिमा के सामने एकत्र हुए और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुखौटे पहनकर विरोध दर्ज कराया गया।

सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित व्यापार समझौते से विदेशी कृषि उत्पादों का आयात बढ़ेगा, जिससे सोयाबीन, मक्का और कपास उगाने वाले किसानों को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे मंडियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी दबाव पड़ेगा। कांग्रेस ने मांग की कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते से पहले किसानों के हितों की ठोस सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Next Post

म्यूचुअल फंड निवेश में नागपुर की लंबी छलांग, चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पीछे छोड़ टॉप-12 शहरों में मारी एंट्री, ₹42,000 करोड़ के पार पहुंचा कुल निवेश

Mon Feb 23 , 2026
नागपुर | नागपुर के निवेशकों के व्यवहार में पिछले एक दशक में क्रांतिकारी बदलाव आया है। कभी गोल्ड और बैंक एफडी (FD) को सुरक्षित निवेश मानने वाला यह शहर अब एसआईपी (SIP) और म्यूचुअल फंड का बड़ा केंद्र बन चुका है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, नागपुर अब देश के टॉप-12 […]

You May Like