साइबर ठग ने पहले 1 रूपये फिर हजारों उड़ाए

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर निवासी एक युवती के खाते से साइबर ठग ने पहले एक रूपए फिर हजारों रूपए की रकम उड़ा ली। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है । पुलिस के मुताबिक प्रगति अवझेकर 25 वर्ष निवासी जोगनीनगर रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेन्टालूम विग बजार में काम करती है उसका बैंक खाता एचडीएफसी बैंक आदर्श नगर में है उसके बैंक खाते से पहले 1 रूपये एवं बाद में 33 हजार 500 रूपये कट गये। साइबर ठग ने बिना उसकी जानकारी के छल पूर्वक उसके खाते से राशि ठग ली है।

Next Post

शिक्षिका पर झपट्टा मारकर लूटा आईफोन

Mon Sep 14 , 2026
जबलपुर। केण्ट थाना अंतर्गत सदर में बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर शिक्षिका का आईफोन लूट लिया । पुलिस के मुताबिक सुजाता शर्मा 51 वर्ष निवासी छोटा रास्ता जीसीएफ स्टेट रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिक्षिका है। पति सतीश शर्मा एवं बेटे के यशमित शर्मा के साथ इंडियन […]

You May Like