
मुरैना। कल गुरुवार 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मुरैना में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भूमिपूजन किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, महापौर नगर निगम श्रीमती शारद सोलंकी सहित भाजपा के वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे। यह प्रतिमा एसएएफ ग्राउंड वीआईपी रोड पर लगेगी। प्रतिमा स्थापना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
