पांढुरना। कल आयोजित होने वाले पारंपरिक गोटमार मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। SP ने बताया कि मेले में करीब 750 से 800 पुलिस बल तैनात रहेगा और जगह-जगह नाकाबंदी व चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए हैं। गोफन चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है — ऐसा करते पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्लेक्टर नीरज वशिष्ठ ने बताया कि चिकित्सा शिविर और चिकित्सक दल तैयार हैं तथा 22 एम्बुलेंस कल के लिए उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे मर्यादा और अनुशासन के साथ पर्व मनाएं, गोफन या किसी भी धारदार हथियार का प्रयोग न करें, और पारंपरिक खेल को परंपरा अनुसार खेलते हुए शांति व सद्भाव बनाए रखें।
Next Post
व्यापारी से 35 लाख की ठगी: गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा धोखाधड़ी का आरोपी पकड़ाया
Thu Sep 10 , 2026
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुसिस ने करीब 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार इनामी आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार किया. आरोपी ने बकाया राशि का भुगतान न कर आवेदक और उसकी कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर राशि हड़पी थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी नागेन्द्र सिंह भदौरिया को ग्राम उटीला […]

You May Like
-
3 weeks ago
नोटरी, मैरिज ऑफिसर नहीं: स्टेट बार कौंसिल
-
10 months ago
80 हजार के बिजली तार चोरी