ईरानी-पारधी गिरोह बना पुलिस के लिए चुनौती

जबलपुर: कहते हैं खाकी के हाथ लंबे होते हैं, इतना भी बड़ा अपराधी हो, कितना भी चालाक हो, पुलिस गिरफ्त से बच नहीं सकता हैं, लेकिन पुलिस के लिए ईरानी के साथ पारधी गिरोह चुनौती बना हुआ है। ये गिरोह जबलपुर में आता हैं, रैकी करता है और डकैती, लूट करने के बाद आसनी से जिले की सीमा को छोडक़र फरार हो चलता हैं। पूर्व में हुई डकैती और लूट की वारदातों में इसी गिरोह के सदस्यों का हाथ निकला हैं। पुलिस ने कुछ वारदातों मेें इक्का दुक्का आरोपी भी दबोचे लेकिन अन्य फरार हैं, इन आरोपियों के पुलिस के पास नाम हैं लेकिन आरोपी गिरफ्त से दूर हैं।
खुद को पुलिस वाला बताकर भी करते है वारदातें
एक ईरानी गिरोह इतना शातिर है जो महाराष्ट्र से जबलपुर आकर वारदातें करता था। गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस वाला बताकर वारदातें करते थे। ईरानी गिरोह के सदस्य इतने शातिर हैं कि वे बुजुर्गों को टारगेट करते हैं वे खुद को पुलिस वाला बताकर महिलाओं को लूट की घटनाएं होने, और गहने उतरवाकर खुद रख लेते थे। जेवर उतरवाकर कागज की पुडिया में बांधकर नकली जेवर या पत्थर थमाते हुए चले जाते थे।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज किया था। पतासाजी के दौरान थाना नंदूरा महाराष्ट्र स्थित एक डेरा में छापेमारी भी की जहां से लूटे गए 11 लाख 50 हजार रूपए के जेवरात मिले लेकिन प्रकरण में आरोपी बने अमजद अली उर्फ सुल्तान उर्फ गब्बर अली उर्फ भीरू ईरानी पिता मनहर अली ईरानी 45 वर्ष निवासी अनवर कालोनी वार्ड न. 1 रेल्वे स्टेशन के के पीछे थाना नंदूर महाराष्ट्र, चिन्ना उर्फ मोहम्मद अली पिता सिराज अली ईरानी 40 वर्ष निवासी स्कूल न. 3 के पीछे ईमामबाड़ा के सामने रजा चौक थाना बाजार पेठ भुसावल को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाईं है।
पारधी गिरोह रैकी के बाद करता है वारदात
पारधी गिरोह रैकी के बाद वारदातें करता है इनके गिरोह में महिलाएं, बच्चे भी शामिल हाते है। डेरे बनाकर रहने वाला गिरोह वारदातें करने के बाद शहर छोडक़र दूसरे शहरों में पहुंच जाता है जहां वारदातें करता है। पुलिस इनके डेरो में पहुंचने में तक डरती है।
केस 1
केंट थाने में 18 जनवरी 25 को श्रीमती विनय कुमारी टाटिया 79 वर्ष निवासी एपीआर कालोनी कटंगा सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई वे सुबह घर के सामने घूम रही थी तभी दो युवक मिले जो बोला कि मैं पुलिस का आदमी हूं आपकी सुरक्षा के लिये निकला हूं आप अपने जेबर उतार लो, लूट की वारदातें हो रही हैं। दोनों सोने के जेवरात लेकर बाइक से भाग गए थे।
केस 2
कोतवाली थाने में 18 जनवरी 2025 को श्रीमती ज्योति जैन 57 वर्ष निवासी देवरी सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मायके जबलपुर आयी थी सुबह 8:30 बजे लार्डगंज जैन मंदिर आ रहे थे तभी दो व्यक्ति मिले जिन्होंने बताया कि वे पुलिस वाले है और कहां कि यहां दो दिन से घटनाएं हो रही है जेवरात उतार कर रख लो। जेवर को कागज की पुडिया में रखने का कहते हुए ले लिया जिसे बाद में वापिस कर दिया बाद में जब सने पुडिया खोली तो उसमें जेवरात नहीं थे।
केस 3
भाजपा नेता सुजीत कुमार सिंह पिता राजेन्द्र प्रताप सिंह 53 वर्ष निवासी ग्राम शमशेरपुर थाना नौगढ जिला चंदोली उत्तरप्रदेश अपनी पत्नी नीतू सिंह, लडका श्रेय सिंह, साथी गुलजार खान ड्राईवर टीपू सुल्तान के साथ अपनी गाडी फार्चुनर क्रमांक यूपी 67 एएफ 7000 से 18 जून को बुधवार को उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिये निकले थे। रात्रि करीब 10:30 बजे जियो पेट्रोलपम्प के आगे प्रतीक्षालय जबलपुर नेशनल हाईवे रोड के पास उतरे तभी हथियारों लैस पांच डकैतों ने हमला कर पांचा तोला सोने की छीन छीनकर भाग गए।
केस 4
सिहोरा थाना अंतर्गत बहोरीबंद मोड उल्दना पर पन्नागुन्नोर निवासी धनीराम कुशवाहा तीन जून की दरम्यिानी रात पत्नी सीताराम कुशवाहा का उपचार कराने बेटे के साथ कार क्रमांक एमपी 35 सीए 2960 से नागपुर जा रहे थे।लुटेरों ने धनीराम कुशवाहा और उनकी पत्नी पर बका से हमला कर साढ़े तीन लाख के जेवर, नगदी 50 हजार रूपए लूटे थे।
मामले में आरोपी रुपा पारधी पिता कमलेश पारधी 20 वर्ष निवासी हरदुआ मदार टेकरी थाना कुठला जिला कटनी को गिरफ्तार कर किया गया था जबकि मुबारक पारधी, उजाले पारधी, राज पारधी, टीस पारधी फरार है।

Next Post

चाकूबाजी में घायल युवक खून से लथपथ होकर पहुंचा थाने

Thu Jun 26 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद वह खून से लथपथ अवस्था में थाने पहुंच गया। पुलिस ने घायल को विक्टोरिया अस्पताल भेजा इसके बाद उसका उपचार हुआ। जिसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपी […]

You May Like