मासूम का आगरा से अपहरण करने वाला ग्वालियर से पकड़ा, बच्चा बरामद

ग्वालियर: बेटे की चाहत में 4 साल के मासूम का आगरा कैंट से अपहरण करने वाला ग्वालियर से पकड़ाया गया है। आगरा के मासूम बच्चे आर्यन का किडनैप करने वाला आरोपी युवक कोमल पुलिस से बोला है कि उसकी 3 बेटियां हैं, वंश बढ़ाना था, इसलिए बालक का किडनैप किया।

कोमल बच्चे के साथ आगरा और ग्वालियर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में दिखा था। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से अगवा आर्यन को ग्वालियर पुलिस ने ढूंढ निकाला। साल के मासूम का अपहरण कर किडनैपर उसे ग्वालियर ले आया था। यहां रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो किडनैपर बच्चे के साथ दिखा। सुराग मिलते ही ग्वालियर व आगरा की पुलिस एक्टिव हो गई थी।

Next Post

ननि के उद्यान अधिकारी चेतन पाटील के ठिकानों पर EOW का छापा

Tue Jun 17 , 2025
इंदौर: आर्थिक अपराध अन्वेषण संगठन ईओडब्ल्यू ने मंगलवार सुबह नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटील के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने नगर निगम की नई बिल्डिंग में स्थित उनके ऑफिस को भी सील कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, चेतन पाटील लंबे समय से नगर निगम में […]

You May Like