तेज बारिश से धान की फसल पर संकट, तेज हवा और बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

सिलवानी। दीवाली की रात बीतने के बाद मंगलवार को सिलवानी क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। शाम के समय लगभग एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मंगलवार को क्षेत्र में लगभग 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल पकने की स्थिति में है और अगले 15 से 20 दिनों में उसकी कटाई शुरू होनी है। ऐसे समय में हुई बारिश से फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कई स्थानों पर तेज हवा के कारण फसलें आड़ी हो गई हैं, जिससे बालियों के कमजोर होने और पैदावार घटने का खतरा बढ़ गया है।

किसानों की परेशानी बढ़ी

किसानों ने बताया कि तेज हवा और बारिश का सबसे ज्यादा असर धान की फसल पर पड़ा है। अभी फसल में दाने भरने की प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में मौसम की मार से न केवल उत्पादन घटेगा बल्कि कटाई के दौरान भी काफी नुकसान हो सकता है।

बुधवार को मिली आंशिक राहत:

बारिश के अगले दिन बुधवार सुबह मौसम में सुधार देखने को मिला। क्षेत्र में सुबह से ही खिली धूप छाई रही, जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली है।

Next Post

हादसों को दावत दे रही सलामतपुर की बिना रेलिंग नहर पुलिया, बेपरवाह विभाग

Wed Oct 22 , 2025
सलामतपुर। रायसेन जिले में भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर स्थित नहर की पुलिया हादसों के लिए खतरा बनी हुई है। इस पुलिया पर आज तक रेलिंग नहीं लगाई गई है, जिससे हर दिन हजारों वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी रहती है। आठ महीने पहले यहां कार नहर में गिरने […]

You May Like