ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने राजस्थान के शातिर बावरिया गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ग्वालियर के एक मैरिज गार्डन से चुराए हुए सोने चांदी के आभूषणों को बरामद किया। इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। खास बात यह है कि चोरी की वारदात को अंजाम गैंग में शामिल दो महिलाओं ने दिया था।
दतिया जिले के थरेट के रहने वाले उत्तम सिंह धाकड़ अपने बेटे की बारात लेकर ग्वालियर आए थे। शादी समारोह शहर के राधा कृष्ण गार्डन में आयोजित था और दुल्हन को भेंट किए जाने वाले सोने चांदी के आभूषणों का बैग उन्होंने अपने बहनोई मोहन सिंह धाकड़ को दे रखा था। समारोह के दौरान दो अज्ञात महिलाओं ने उस बैग को बडी सफाई से पार कर मैरिज गार्डन के बाहर खड़े बाइक सवार अपने साथी के साथ रफू चक्कर हो गई थी।
