गुरूपूर्णिमा पर दादाजी कुटी में हेमंत खण्डेलवाल ने की पूजा अर्चना, हुआ विशाल भंडारा

बैतूल।गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व पर जिलेभर में धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। बैतूल शहर के खंजनपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दादाजी की कुटी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर कुटी में पहुंचे और दादाजी की धूनी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल भी विशेष रूप से दादाजी कुटी पहुंचे। उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा की और दादाजी की कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रवीण पम्मू भावसार सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और प्रसाद भेंट किया।

गुरूपूर्णिमा को लेकर दादाजी की कुटी में विशेष तैयारियां की गई थीं। यहां 24 घंटे जलने वाली धूनी में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा समर्पित करते हैं। इस पावन अवसर पर सुबह से ही निशान चढ़ाने की परंपरा निभाई गई, जिसे विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है।

शाम के समय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी का आनंद लिया। प्रसादी में टिक्कड़, चटनी, हलवा, पुड़ी और सब्जी वितरित की गई, जिसमें विशेष तौर पर टिक्कड़-चटनी को लोगों ने खूब पसंद किया।

Next Post

कुंडी टोल पर टोल वसूली के खिलाफ ग्रामीणों का धरना, 20 K m क्षेत्र को करो टोल फ्री

Thu Jul 10 , 2025
भौरा। नेशनल हाईवे-46 पर कुंडी में अधूरे सड़क निर्माण के बावजूद शुरू की गई टोल वसूली के विरोध में गुरुवार को कुंडी टोल प्लाजा पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने इसमें हिस्सा लिया। […]

You May Like