नौ दिन से चल रहा चिता आंदोलन, प्रशासन ने नही ली सुध

रीवा, 16 नवम्बर, जिले के रोझौही क्षेत्र में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों और किसानों का विरोध प्रदर्शन अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है.
पावर प्लांट के विरोध में चल रहे अनूठे ‘चिता आंदोलन’ का सोमवार नौवां दिन था. हालांकि, इतने दिन बीत जाने के बावजूद शासन या प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने आंदोलनकारियों से बातचीत करने या उनकी सुध लेने की कोई पहल नहीं की है. प्रशासन की इस उदासीनता और चुप्पी से प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है. इसी कड़ी में, पन्ना और छतरपुर में चर्चित ‘केन-बेतवा आंदोलन’ का सफल नेतृत्व करने वाले जय किसान संगठन के प्रमुख अमित भटनागर और दिव्या अहिरवार, किसान सुब्रत रोझौही पहुँचे. उन्होंने आंदोलनकारियों के बीच पहुंचकर इस संघर्ष को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन का यही रवैया रहा, तो वे अपनी पूरी टीम के साथ इस ‘चिता और फांसी आंदोलन’ में सक्रिय रूप से शरीक होंगे.

.....

Next Post

अमेरिकी खुफिया आकलन के अनुसार ईरान के पास अब भी 1,500 से 2,500 बैलिस्टिक मिसाइलें

Mon Nov 16 , 2026
वाशिंगटन/तेहरान, 16 नवंबर (वार्ता) अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का अनुमान है कि सैन्य अवसंरचनाओं पर कई महीनों के समन्वित हमलों के बावजूद ईरान के पास अब भी लगभग 1,500 से 2,500 बैलिस्टिक मिसाइलें मौजूद हैं। इस बीच, ईरान ने बहरीन में एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर एक और ड्रोन […]

You May Like

मनोरंजन