केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रो-पंजा लीग सीजन- 2 की तैयारियों को देखा, जिम्नेज़ियम का उद्घाटन

ग्वालियर: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने अत्याधुनिक फिटनेस उपकरणों से सुसज्जित नए जिम्नेज़ियम का उद्घाटन किया, जो दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधाओं को और बेहतर बनाएगा।
इस दौरान मंत्री के साथ प्रो पंजा लीग से जुड़े अभिनेता प्रवीण डबास, अभिनेत्री प्रीति झिंजियानी तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, मानवेन्द्र सिंह एरिया डायरेक्टर उपस्थित थे।

साथ ही देश के कई राज्यों से आए दिव्यांग खिलाड़ी, सीडीएस एवं सीपीडब्ल्यूडी के स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरे के दौरान आगामी प्रो-पंजा लीग सीजन-२ की तैयारियों की समीक्षा भी की गई, जो 5 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रो पंजा लीग के खिलाड़ियों से संवाद किया और स्पेशल ओलंपिक भारत के बौद्धिक रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Next Post

तेल अवीव में विटकॉफ के दौरे के दौरान बंधकों के परिवारों ने विरोध प्रदर्शन किया

Sun Aug 3 , 2025
यरूशलम 03 अगस्त (वार्ता) इजरायल के तेल अवीव में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ के दौरे के दौरान शनिवार को बंधकों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी ”होस्टेज स्क्वायर” पर एकत्रित हुए और इज़रायली सरकार से एक युद्धविराम समझौता करने का आग्रह किया जिससे गाजा में हमास और […]

You May Like