एर्णाकुलम से हजरत निजामुद्दीन वन वे विशेष ट्रेन इटारसी, भोपाल एवं बीना में रुकेगी

भोपाल।रेलवे गाड़ी संख्या 06061 एर्णाकुलम–हजरत निजामुद्दीन वन वे सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का एक फेरा चला रहा है, जो भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों पर ठहराव करती हुई अपने गंतव्य तक जाएगी.

गाड़ी संख्या 06061 एर्णाकुलम – हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 16 अप्रैल (बुधवार) को एर्णाकुलम स्टेशन से शाम 18:05 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन इटारसी स्टेशन पर 18 अप्रैल को प्रातः 05:10 बजे ,भोपाल स्टेशन पर प्रातः 06:50 बजे , बीना स्टेशन पर सुबह 08:50 बजे एवं मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए 18 अप्रैल (शुक्रवार) को रात 20:35 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी. रास्ते में यह गाड़ी एर्णाकुलम, आल्वेन, त्रिचूर, पालक्काड, पोदनूर, तिरुप्पूर, इरोड, सेलम, जोलारपेटै, कटपडी, रेनिगुंटा, गुडुर, ओंगोल, विजयवाड़ा, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, आगरा छावनी, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर रुकेगी. इस गाड़ी में स्लीपर श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआरडी श्रेणी के 2 कोच सहित कुल 22 कोच शामिल रहेंगे।

 

Next Post

लाल बसों में ठेलमठेल और धक्का-मुक्की के बीच सफर करने को लोग मजबूर

Tue Apr 15 , 2025
भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन का सबसे बड़ा स्त्रोत लाल बस जो भोपाल को एक दूसरे से जोड़ती है बीते कई महीनो से बंद पड़ी है. जिससे बस स्टॉप पर यात्रियों की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह और शाम के व्यस्त समय में तो स्थिति और भी बदतर हो […]

You May Like