यातायात पुलिस ने पकड़ी चोरी की बाइक

चालक को किया गिरफ्तार

इंदौर:यातायात नियमों के सख्त पालन और जागरूकता अभियान के तहत रविवार को रेडिसन चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोकने पर बड़ा खुलासा हुआ. जांच में पता चला कि यह बाइक एक साल पहले रावजी बाजार थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी. पुलिस ने बाइक चालक को मौके से भागते समय पकड़ लिया और उसे हिरासत में लिया गया है.

पुलिस के अनुसार, एसीपी यातायात-जोन 2 मनोज कुमार खत्री और यातायात निरीक्षक श्रीमती रेखा सिंह के नेतृत्व में अमानक नंबर प्लेट और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही थी. इसी दौरान आरक्षक सोनू प्रजापति ने एक संदिग्ध वाहन को रोका. पीओएस डिवाइस से चेचिस नंबर जांचने पर पता चला कि उक्त वाहन चोरी का है.

यातायात पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि वाहन मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 अप्रैल 2024 को शंकरबाग पुलिया के पास भंडारे में प्रसादी लेने के दौरान उसकी आईस्मार्ट स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नम्बर एमपी 11 एमक्यू 7116 चोरी हो गई थी. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर बाइक चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Next Post

नौ मई को महापौर मेगा रोजगार मेला, 10 हजार के जॉब का लक्ष्य

Tue Apr 29 , 2025
इंदौर:  जिले के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाने के उद्देश्य से आगामी 9 मई 2025 को महापौर मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने […]

You May Like