
श्योपुर। विजयपुर क्षेत्र के बांगरोद निवासी महेश्वरी पत्नी विजेन्द्र जाटव (उम्र 25 वर्ष) पानी भरते समय बिजली के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं। बताया गया है कि महिला टिल्लू से पानी भर रही थी, तभी अचानक करंट लग गया।घटना के बाद परिजन तत्काल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। डॉक्टरों की तत्परता से महिला की स्थिति में सुधार हुआ और वर्तमान में उनका स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली उपकरणों एवं जल स्रोतों के आसपास सुरक्षा बरतने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
