कैलाश खेर के कार्यक्रम हेतु स्थल निरीक्षण

मंदसौर:नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, मेला सभापति श्रीमती प्रतिभा विक्रम भैरवे एवं मेला समिति के सदस्यों के साथ पाश्र्वगायक एवं भजन सम्राट कैलाश खेर के दिनांक 20 नवम्बर गुरूवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर स्थल निरीक्षण किया गया। पशुपतिनाथ अतिथिगृह के समीप खुली भूमि पर नपा परिषद के द्वारा यहां कैलाश खेर का कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है।

भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव के 63वें मेले के सांस्कृतिक रंगमंच पर प्रस्तुति देने कैलाश खेर आ रहे है, उनका कार्यक्रम भव्य हो तथा अधिक से अधिक संख्या में श्रोतागण यहां कार्यक्रम का आनंद ले सके इसके लिये नपा परिषद समय पूर्व सभी आवश्यक प्रबंध करने जा रही है ताकि हजारों की संख्या में यहां श्रोतागणों के आने पर कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से हो सके।

नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने मेला अधिकारी पी.एस. धारवे को निर्देश दिया कि वे 60 बाय 40 फिट की साईज का मंच तैयार करे ताकि कैलाश खेर के साथ आने वाले अन्य कलाकार भी प्रस्तुति दे सके। इस स्थल पर प्रवेश व निकासी की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो, स्थल निरीक्षण के मौके पर मेला समिति सदस्य आशीष गौड़, गरिमा भाटी, कमलेश सिसौदिया, ईश्वरसिंह चौहान, प्रमिला गोयल, भाजपा नेता हितेन्द्र भाटी भी साथ थे।

Next Post

पुलिस की तत्परता से नाकाम हुआ बच्चे का अपहरण, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Sun Nov 16 , 2025
सीधी : जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्चे के अपहरण के प्रयास को पुलिस की तत्परता ने नाकाम कर दिया। 36 घंटे तक लगातार चले सर्च ऑपरेशन और 95 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया […]

You May Like