लोडिंग गाड़ी चालक पर चाकू से हमला

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत विनोबाभावे वार्ड में शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर एक शातिर बदमाश ने लोडिंग गाड़ी के चालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चालक के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोटिया मंदिर के पास पनागर निवासी 23 वर्षीय सचिन लोधी करौंदा निवासी शंकर सेठ की लोडिंग गाड़ी चलाता है। वारदात वाले दिन सचिन रिछाई से माल लोड करके शहडोल और उमरिया जाने के लिए निकला था। उसने अपनी गाड़ी मिश्रा पेट्रोल पंप पर खड़ी की और सफर के लिए घर से टिफिन लेने चला गया। सचिन अपने घर से टिफिन लेकर वापस पेट्रोल पंप की तरफ पैदल जा रहा था। जैसे ही वह विनोबाभावे वार्ड में रमा ठाकुर की किराना दुकान के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए गोपाल बर्मन नाम के युवक ने उसे रोक लिया। गोपाल ने सचिन से अड़ीबाज़ी करते हुए शराब पीने के लिए 500 मांगे। जब सचिन ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो गोपाल बर्मन आगबबूला हो गया और पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चाकू निकाला और सचिन के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला।

Next Post

दमोह में पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो भाई गंभीर

Fri Jun 26 , 2026
दमोह। भोपाल से रीवा जा रहे बाइक सवार दो भाई दमोह देहात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण विद्युत पोल से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा निवासी आशीष पिता नीतेश पटेल उम्र 20 वर्ष और राहुल पिता राम […]

You May Like