दमोह में पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो भाई गंभीर

दमोह। भोपाल से रीवा जा रहे बाइक सवार दो भाई दमोह देहात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण विद्युत पोल से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा निवासी आशीष पिता नीतेश पटेल उम्र 20 वर्ष और राहुल पिता राम कृपाल पटेल उम्र 22 वर्ष बाइक से भोपाल से रीवा जा रहे थे। देहात थाना क्षेत्र के पास सरखड़ी में बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट लगाए चालक का हेलमेट खंभे से टकराकर दो टुकड़े हो गया और सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में घायलों का मोबाइल भी आग लगने से जलकर खाक हो गया। सूचना पर 112 डायल के आरक्षक मनीष पटेल और शारदा चालक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटीरत डॉक्टर चक्रेश चौधरी और डॉक्टर कोशिक अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जबलपुर रेफर कर दिया। आशीष की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि राहुल की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

जीवाजीराव सिंधिया की जयंती पर एमआईटीएस में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

Fri Jun 26 , 2026
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) में संस्थान के संस्थापक एवं ग्वालियर स्टेट के तत्कालीन महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया की 110वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर सिंधिया इंजीनियरिंग सोसायटी के सचिव रमेश अग्रवाल ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। […]

You May Like