ग्वालियर: हाईवे पर जन्मदिन मना कर लौट रही युवती हादसे की शिकार हो गई। उसकी कार से कुचलकर मौत हो गई। बड़ागांव में फौजी ढाबे के सामने हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। ममेरे भाई का जन्मदिन मनाने रिसॉर्ट आई 22 साल की युवती को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।
हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन देर हो चुकी थी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
