पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली 22 अप्रैल (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.17 प्रतिशत उबलकर 63.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.05 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

पोप के देहांत पर मध्यप्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक

Tue Apr 22 , 2025
भोपाल, 22 अप्रैल (वार्ता) कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के देहांत पर मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसे लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन की ओर से सभी संभागायुक्त और सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत राज्य […]

You May Like