पोप के देहांत पर मध्यप्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक

भोपाल, 22 अप्रैल (वार्ता) कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के देहांत पर मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

इसे लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन की ओर से सभी संभागायुक्त और सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत राज्य में 22 और 23 अप्रैल को दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। पोप के अंतिम संस्कार के दिन भी राजकीय शोक रहेगा।

राजकीय शोक की इस अवधि में राज्य में सभी भवनों पर जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस अवधि में कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

Next Post

पूरे प्रदेश में चल रहा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्य : यादव

Tue Apr 22 , 2025
भोपाल, 22 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत, तालाब, नदी, पोखर, झरने, अलग-अलग जल संरचना पर एक साथ काम चल रहा है और जल के प्रति ये जागरुकता आनंददायी है। उन्होंने कहा, ‘पूरे प्रदेश […]

You May Like