डॉक्टर ने खुद रची थी अपने भाई की हत्या की साजिश, थाने में किया आत्मसमर्पण

बड़वाह। अपने ही बड़े भाई की हत्या की साजिश रचने वाले डॉक्टर दीपक शर्मा ने सोमवार शाम बलवाड़ा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि दीपक ने अपने भाई और मेडिकल संचालक संदीप शर्मा (36) की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी थी। सुपारी किलर तनिष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

थाना प्रभारी अनिल बामनिया के अनुसार, पूछताछ में दीपक शर्मा (31), निवासी ग्रेसी पार्क, तेजाजी नगर, इंदौर, ने खुलासा किया कि उसने यह कदम पैतृक जमीन विवाद के शक में उठाया। उसे संदेह था कि बड़ा भाई संदीप माँ से जमीन अपने नाम करा लेगा। इसी शंका में दीपक ने बड़ेल निवासी तनिष से संपर्क कर आईटी पार्क में 10 लाख में हत्या की डील की, जिसमें 25,000 एडवांस दिए गए। वारदात के लिए थार गाड़ी मुरैना जिले के दतेरा गांव के विकास पिता विश्वनाथ से किराए पर ली गई थी।

पुलिस की सख्त दबिश के कारण दीपक कई दिनों से फरार था, लेकिन आखिरकार थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। अब उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Next Post

टिप्पणी विवाद: आनंद स्वरूपानंद पर एनएसए लगाने की मांग

Wed Oct 8 , 2025
गुना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ तथाकथित संत आनंद स्वरूपानंद द्वारा की गई अशोभनीय और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणी को लेकर ओबीसी महासभा ने कड़ा विरोध जताया है। बुधवार को महासभा के पदाधिकारी जिला कलेक्टोरेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि आनंद […]

You May Like