धार हादसे का आरोपी पिकअप चालक राधेश्याम गिरफ्तार, भेजा गया जेल

धार । भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मजदूरों से भरी पिकअप के पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हैं। हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा हुआ है।

हादसे में 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं।

मृतकों में नयापुरा के 9, सेमलीपुरा के 5 और रामपुरा के 2 लोग शामिल हैं। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी हैं। गुरुवार सुबह सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हृदयविदारक दृश्य सामने आया, जब चार महिलाओं के शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

तिरला पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पिकअप चालक राधेश्याम पिता कालू डामोर निवासी जलोखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Next Post

इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का शिलान्यास 3 को, सीएम डॉ यादव करेंगे भूमिपूजन

Fri May 1 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट को गति देने के लिए किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने जमीन देने वाले भू-स्वामियों को मिलने वाली विकसित जमीन का हिस्सा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले से किसानों का भरोसा […]

You May Like